एमआरएफ को घाटा, शेयर लुढ़के
चेन्नई स्थित मद्रास रबर फैक्ट्री (एमआरएफ) को अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 38.30 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी को 51.75 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 2.40 बजे एमआरएफ का शेयर भाव 6.5% की कमजोरी के साथ 1634.25 रुपये पर है।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.
मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार बारह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। बीएसई में आज शुक्रवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 90.65 रुपये तक चला गया। मेतास इन्फ्रा के शेयरों के लोअर सर्किट छूने का यह सिलसिला 7 जनवरी 2009 से शुरू हुआ था, जो अब तक नहीं रुका है।