शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने पहला डिजिटल रूपे क्रेडिट कार्ड पेश किया

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने यूपीआई इस्तेमालकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए पहला डिजिटल रूपे क्रेडिट कार्ड पेश किया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड के ग्राहक इसके अलावा डजिटल कार्ड की सुविधा का इस्तेमाल कर पायेंगे। इसमें सामान्य यूपीआई लेन-देन करने के साथ ही क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं का लाभ भी उठाया जा सकता है।

देश के टॉप 7 शहरों में तीन साल में 33% बढ़ गये प्रॉपर्टी के दाम : एनारॉक रिसर्च

आवास क्षेत्र में जबरदस्त माँग की बदौलत देश के टॉप 7 शहरों के प्रमुख माइक्रो मार्केट्स में औसत आवासीय कीमतों में महत्वपूर्ण वृद्धि देखने को मिली है। यह इजाफा अक्तूबर 2020 के आखिर से 2023 की समान अवधि के बीच दर्ज किया गया है।

अमेरिका में कानूनी मामलों से बरी हुईं Dabur India की दो कंपनियाँ, नमस्ते लैब्स के खिलाफ चलेगा मुकदमा

एमएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख भारतीय कंपनी डाबर इंडिया (Dabur India Ltd) की दो विदेशी सहयोगी कंपनियों डाबर इंटरनेशनल (Dabur International) और डर्मोविवा स्किन इसेंशियल्स (Dermoviva Skin Essentials) को अमेरिकी अदालत में दायर विभिन्न मामलों से प्रतिवादी के रूप में बाहर कर दिया गया है।

त्योहारों में सोने के आयात में वृद्धि से अक्तूबर में बढ़ा भारत का व्यापार घाटा

त्योहारों के मौसम में सोने-चांदी के आयात में वृद्धि से भारत के व्यापार घाटा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली। यह अक्तूबर में बढ़ कर 31.5 अरब डॉलर पर पहँच गया। इस दौरान निर्यात में भी सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली।

टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का प्राइस बैंड 475-500 रुपये तय

टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies Ltd) के प्रथम सार्वजनिक पेशकश (IPO) का प्राइस बैंड 475-500 रुपये तय किया गया है। इसमें 30 शेयरों के गुणक में निवेशक अभिदान कर सकेंगे। 20 साल के लंबे इंतजार के बाद आ रहे समूह के इस आईपीओ में 22 से 24 नवंबर के बीच बोली लगाई जा सकती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख