शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी थमी, जून में बढ़कर 4.81% पर पहुँची

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा बुधवार (12 जुलाई) को जारी आँकड़ों के अनुसार, सब्जियों की कीमतों में वृद्धि और अनुकूल आधार प्रभाव खत्म होने से भारत की प्रमुख खुदरा मुद्रास्फीति दर जून में बढ़कर 4.81% हो गई, जो मई में 4.31% थी।

USFDA की जाँच रिपोर्ट से Lupin का शेयर 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर

दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin Ltd) को यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (EIR) मिलने के बाद बुधवार (12 जुलाई) को शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर एनएसई पर दो प्रतिशत चढ़कर 52 सप्ताह के उच्च स्तर 942.95 रुपये पर पहुँच गया।

अगले तीन साल में AI में करेगी 1 अरब डॉलर का निवेश करेगा Wipro, स्टॉक फिसला

विप्रो (Wipro Ltd) अगले तीन वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी और विप्रो एआई 360 लॉन्च करेगी। इसके बारे में कहा गया है कि यह एक एंड-टू-एंड इनोवेशन इकोसिस्टम बनाएगा, जिसमें जिम्मेदार एआई मूल में होगा।

12 जुलाई को खुलेगा Utkarsh Small Finance Bank का आईपीओ

Utkarsh Small Finance Bank का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Initial Public Offering) बुधवार (12 जुलाई) को खुलेगा। सेंको गोल्ड के बाद इस महीने लॉन्च होने वाली यह दूसरी पेशकश होगी। पब्लिक इश्यू के लिए बोली 14 जुलाई को बंद होगी। 

Suzlon Energy को मिली पवन ऊर्जा परियोजना, कंपनी के शेयर में 4% की बढ़त

अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Ltd) को केपी समूह (KP Group) से 47.6 मेगावॉट पवन ऊर्जा परियोजना के निर्माण के लिए ऑर्डर मिलने की खबर से मंगलवार (11 जुलाई) को कंपनी के शेयरों में 4% की बढ़त देखने को मिली।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख