शेयर मंथन में खोजें

खाद्यान्न पैकेजिंग के लिए जूट की 100 फीसदी अनिवार्यता को कैबिनेट की मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने शुक्रवार को जूट बैग के इस्तेमाल के नियमों को मंजूरी दी है।

 कैबिनेट से यह मंजूरी 2023-24 के लिए दी गई है। आपको बता दें कि जूट ईयर 1 जुलाई से 30 जून के बीच होता है। कैबिनेट ने जेपीएम (JPM) एक्ट यानी जूट पैकेजिंग मटीरियल के तहत यह मंजूरी दी है। फैसले के तहत सभी खाद्यान्न की पैकेजिंग जूट बैग में ही होने चाहिए। वहीं कुल चीनी का 20 फीसदी हिस्सा जूट बैग में करना अनिवार्य कर दिया गया है। जेपीएम एक्ट के तहत सरकार 4 लाख कामगारों को राहत देगी जो जूट मिल्स और सहायक इकाइयों में काम करते हैं। इससे करीब 40 लाख किसान परिवारों को राहत मिलेगी। जूट के उत्पादन का 75 फीसदी हिस्सा बैग बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें से 85 फीसदी फूड कॉरपोशन ऑफ इंडिया यानी एफसीआई (FCI) और स्टेट प्रोक्योरमेंट एजेंसीज (SPA) को आपूर्ति की जाती है। इसके बाद बची हुए जूट या तो निर्यात किए जाते हैं या सीधे तौर पर बेचे जाते हैं। सालाना आधार पर सरकार करीब 12,000 करोड़ रुपये का जूट खरीदती है। इसका इस्तेमाल अनाजों के पैकेजिंग के लिए किया जाता है। भारत में अनुमान के तौर पर जूट का उत्पादन 30 लाख बेल यानी करीब 9 लाख मीट्रिक टन के करीब होता है। सरकार के इस फैसले से घरेलू स्तर पर कच्चे जूट और जूट पैकेजिंग मटीरियल के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इससे सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' की अवधारणा को बल मिलेगा। 2022-23 में देशभर में उत्पादित करीब 65 फीसदी कच्चे जूट का इस्तेमाल जूट पैकेजिंग मटीरियल के तौर पर किया गया। शुक्रवार को जूट शेयरों में तेजी देखने को मिली। लूडलो (ludlow) जूट 5.42%, शेविओट (Cheviot) 3.82% और ग्लोस्टर (gloster) 2.62% तक चढ़ कर बंद हुए।

 

(शेयर मंथन, 9 दिसंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख