मौजूदा ब्रेकआउट के बाद मिडकैप इंडेक्स में 30 से 40 फीसदी तक की लंबी तेजी देखने को मिल सकती है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि आने वाले समय में मिडकैप इंडेक्स 80,000 से 85,000 के दायरे तक पहुंच सकता है, जबकि शुरुआती लक्ष्य 70,000 के आसपास माना जा रहा है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स के लिए भी सकारात्मक दृष्टिकोण बरकरार है। हालांकि स्मॉलकैप में उतार-चढ़ाव अधिक रहने की संभावना है और 20,000 के स्तर के आसपास कुछ समय तक संघर्ष देखने को मिल सकता है। इसके बावजूद लंबी अवधि में स्मॉलकैप इंडेक्स 26,000 से 27,000 तक पहुंचने की क्षमता रखता है। विशेषज्ञ का कहना है कि यह सफर आसान नहीं होगा और बीच-बीच में सेक्टोरल रोटेशन तथा करेक्शन आते रहेंगे, इसलिए निवेशकों को समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा भी करनी चाहिए।
(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)