शेयर मंथन में खोजें

सोने में अभी नहीं दिख रहा खरीदारी का सही मौका, निवेशकों को इंतजार की सलाह

सोने की कीमतों में फिलहाल ठंडा रुख बना हुआ है और विशेषज्ञों का मानना है कि अभी निवेश के लिए जल्दबाजी करना उचित नहीं होगा।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि तकनीकी चार्ट और बाजार की मांग दोनों ही फिलहाल मजबूत खरीदारी के संकेत नहीं दे रहे हैं। सोने का ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है और जब तक कीमतें लगभग 3,500 डॉलर प्रति औंस के आसपास नहीं पहुंचतीं या कोई स्पष्ट रिवर्सल संकेत नहीं मिलता, तब तक बड़े निवेश से बचना चाहिए। उनका कहना है कि मौजूदा स्तरों से सोने में करीब 20% तक गिरावट की आशंका बनी हुई है, इसलिए अभी धैर्य रखना बेहतर रणनीति होगी। यदि भविष्य में सोना आकर्षक स्तरों पर पहुंचता है, तो 2029 जैसे लंबे निवेश नजरिए के साथ एकमुश्त निवेश पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल बाजार में न तो मजबूत मांग दिखाई दे रही है और न ही ऐसा तकनीकी पैटर्न बन रहा है जो तेजी का संकेत दे, इसलिए निवेशकों को इंतजार की नीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।


(शेयर मंथन, 16 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख