शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक में लंबी अवधि का निवेश करें या इंतजार करें? जानिए एक्सपर्ट की राय

धर्मेंद्र जानना चाहते हैं कि उन्हें पंजाब नेशनल बैंक (PNB ) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में लंबी अवधि के निवेश को लेकर सरकारी बैंकों की श्रेणी में नहीं आता जिन्हें सबसे मजबूत या हाई-क्वालिटी बैंक कहा जा सके। पिछले कुछ वर्षों में PNB के शेयर ने करीब 25 रुपये के स्तर से बढ़कर 140 रुपये तक का शानदार सफर तय किया था। इस तेज उछाल के बाद शेयर का वैल्यूएशन भी काफी बढ़ चुका है। मौजूदा समय में बैंक का प्राइस-टू-बुक (P/B) अनुपात ऊंचे स्तर पर माना जा रहा है, इसलिए वर्तमान कीमतों पर इसमें बहुत बड़ा अपसाइड दिखाई नहीं देता। यदि शेयर 90 से 85 रुपये के आसपास के स्तर पर मिले तो निवेश का जोखिम-रिटर्न अनुपात अधिक आकर्षक हो सकता है, जबकि ₹115 से ऊपर के स्तर पर इसमें सीमित बढ़त की ही संभावना नजर आती है। ऐसे में फिलहाल PNB के शेयर के 90 से 115 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना अधिक मानी जा रही है। हालांकि, यदि भविष्य में बाजार में मजबूत तेजी का माहौल बनता है, तब इसके मूल्यांकन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

शेयर बाजार में कई बार सबसे अधिक नकारात्मक माहौल ही बड़े निवेश अवसर पैदा करता है, लेकिन हर गिरते हुए शेयर में निवेश करना सही रणनीति नहीं होती। PNB के ₹25 तक गिरने के समय यह जरूर माना जा सकता था कि सरकारी बैंक होने के कारण उसके अस्तित्व पर संकट नहीं था, लेकिन उस समय यह स्पष्ट नहीं था कि बैंक को आगे और कितने बड़े झटके लग सकते हैं। इसलिए केवल इस आधार पर निवेश करना कि कंपनी "बचेगी" पर्याप्त नहीं होता। निवेश का सबसे महत्वपूर्ण आधार कंपनी की गुणवत्ता, बैलेंस शीट और भविष्य की ग्रोथ क्षमता होनी चाहिए।

उदाहरण देते हुए कहा कि बैंकिंग सेक्टर में गुणवत्ता का महत्व सबसे अधिक होता है। कई कमजोर बैंक वर्षों बाद भी निवेशकों को संतोषजनक रिटर्न नहीं दे पाए हैं, जबकि मजबूत बैंक लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। PNB ने अपनी बैलेंस शीट और ग्रोथ में सुधार जरूर किया है, लेकिन इसे अभी भी उच्च गुणवत्ता वाले बैंकों की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। इसलिए निवेशकों को केवल कम कीमत या पुराने गिरावट वाले स्तर को देखकर निवेश करने के बजाय कंपनी की गुणवत्ता, वैल्यूएशन और भविष्य की संभावनाओं का संतुलित आकलन करने के बाद ही निवेश का फैसला लेना चाहिए।


(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 
 
 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख