पीएसयू बैंकों के शेयर पिछले कुछ वर्षों में शानदार तेजी दिखा चुके हैं, लेकिन अब निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यहां से भी इनमें मजबूत रिटर्न की गुंजाइश बची है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि पीएसयू बैंकिंग स्पेस में हर बैंक निवेश के योग्य नहीं है। गुणवत्ता और आकार के आधार पर देखें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और केनरा बैंक (Canara Bank) सबसे मजबूत विकल्प माने जा सकते हैं। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को लेकर अभी भी गुणवत्ता संबंधी चिंताएं बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बैंकिंग सेक्टर में नई रैली आती है तो इन चुनिंदा पीएसयू बैंकों को उसका लाभ मिल सकता है, लेकिन लंबी अवधि के निवेश के लिए निजी बैंकों की स्थिति फिलहाल अधिक मजबूत दिखाई देती है। ऐसे में निवेशकों को केवल तेजी के आधार पर नहीं, बल्कि बैंक की गुणवत्ता, वैल्यूएशन और भविष्य की ग्रोथ क्षमता को ध्यान में रखकर निवेश का निर्णय लेना चाहिए।
(शेयर मंथन, 017 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)