एआई बुलबुला फूटना शुरू हो गया, दूसरी छमाही में खरीदार बनेंगे एफपीआई
विवेक महाजन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आदित्य बिड़ला मनी
भारतीय शेयर बाजार का रुख सकारात्मक बना हुआ है और निवेशकों को बाजार में निवेश बनाये रखना चाहिए। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक कारकों में से एक है। हालाँकि, सामान्य से कम मानसून की आशंका बाजार के लिए नकारात्मक जोखिम है।