शेयर मंथन में खोजें

FY24 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक के जमा में 19.2 फीसदी की बढ़ोतरी

एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। सालाना आधार पर जमा में 19.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 19.13 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

 पिछले साल इसी तिमाही में जमा 16.04 लाख करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर जमा में 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं एडवांस में 15.8 फीसदी बढ़कर 16.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल एडवांस की रकम 13.95 लाख करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर एडवांस में 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। रिटेल जमा 21.5 फीसदी बढ़कर 38,000 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक ने पहली तिमाही में एचडीएफसी लिमिटेड के साथ अरैंजमेंट के तहत 11,632 करोड़ के होम लोन खरीदे। कासा (CASA) जमा 10.7 फीसदी बढ़कर 8.13 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यह 7.34 लाख करोड़ रुपये थी। रिटेल कासा में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं तिमाही आधार रिटेल कासा में 2 फीसदी की गिरावट आई है। मर्जर के बाद बैंक का डिपॉडिट 16.2 फीसदी बढ़कर 20.64 लाख करोड़ रहा है। वहीं सकल एडवांस 13.1 फीसदी बढ़कर 22.45 लाख करोड़ रुपये हो गई है। एचडीएफसी बैंक का शेयर बीएसई पर 3.20% गिर कर 1673.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 05 जुलाई,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख