शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर को छतीसगढ़ में स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला

पावर सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा पावर को CSPDCL यानी सीएसपीडीसीएल से स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला। कंपनी को यह ऑर्डर छतीसगढ़ के लिए मिला है। यह ऑर्डर छतीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड यानी सीएसपीडीसीएल से मिला है।

कंपनी ने एक्सचेंज को मिले ऑर्डर की जानकारी दी है। कंपनी को स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट के लिए 1744 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। आपको बता दें कि छतीसगढ़ डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी से सीएसपीडीसीएल की ओर से मंगाए गए टेंडर के तहत लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। यह तीन अलग-अलग क्षेत्रों के लिए तीन पैकेज के तहत मंगाई गई थी। इस प्रोजेक्ट को छतीसगढ़ के रायपुर इलाके (रायपुर शहर और रायपुर के ग्रामीण इलाके) में अगले 10 साल में लागू करना है। कंपनी 18.60 लाख मीटर पहले से तय इलाके में लगाएगी और साथ ही इसका रख-रखाव भी करेगी।


टाटा पावर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीर सिन्हा ने कहा कि, हमें यह ऐलान करते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि कंपनी को सीएसपीडीसीएल से 1744 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए मिला है।' यह कंपनी के प्रोजेक्ट लागू करने की विशेषज्ञता को दर्शाता है इस प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग शामिल है। इसके बाद इस प्रोजेक्ट को रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम यानी आरडीएसएस (RDSS) के तहत लागू किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के लागू होने से एटीऐंडसी (AT&C) के कारण नुकसान में कमी आएगी। साथ ही सीएसपीडीसीएल की आय में बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि सीएसपीडीसीएल राज्य सरकार की बिजली वितरण कंपनी है जिसकी जिम्मेदार छतीसगढ़ में ग्राहकों को बिजली मुहैया कराना है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 3.63% चढ़ कर 229.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 06 जुलाई,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख