शेयर मंथन में खोजें

रोलोन हाइड्रॉलिक्स का अधिग्रहण करेगी संवर्धना मदरसन इन्टरनेशनल

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी संवर्धना मदरसन इन्टरनेशनल ने शुक्रवार को एक नए अधिग्रहण की जानकारी दी है। कंपनी बंगलुरू आधारित रोलोन हाइड्रॉलिक्स (Rollon Hydraulics) का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने 100 फीसदी अधिग्रहण के लिए एक करार किया है।

 हालाकि कंपनी ने अधिग्रहण के लिए खर्च की गई रकम का ऐलान नहीं किया है। आपको बता दें कि रॉलोन हाइड्रॉलिक्स हाई प्रिसिजन आधारित पुर्जे, स्पूल्स और दूसरे मशीन कंपोनेंट का उत्पादन, एसेंबली और सप्लाई का काम करती है। इन टूल्स का इस्तेमाल कृषि और ऑफ हाइवे सेगमेंट के लिए किया जाता है। इन टूल्स का उत्पादन बंगलुरू स्थित 2 इकाई में किया जाता है। संवर्धना मदरसन इन्टरनेशनल के अध्यक्ष विवेक चांद सहगल ने अधिग्रहण के ऐलान पर कहा कि हमारा फोकस ग्राहकों को सॉल्यूशन मुहैया कराना है। इस अधिग्रहण के पीछे ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना है। कंपनी की पहुंच इस अधिग्रहण के जरिए एक कंस्ट्रक्शन और मटीरियल हैंडलिंग के नए इंडस्ट्री सेगमेंट तक हो जाएगी। इस अधिग्रहण से कंपनी को प्रिसिजन मेटल कारोबार में काफी मदद मिलेगी। कंपनी का मानना है कि अधिग्रहण किए गए इस नए कंपनी का कारोबार मौजूदा कारोबार से काफी हद तक मिलता-जुलता है। पिछले एक साल में कंपनी ने 5 नए अधिग्रहण किया है। कंपनी के पास इस नए कारोबार को भारत, मेक्सिको और दूसरे क्षेत्रों में बढ़ाने के काफी अवसर मिलेंगे। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.14% गिर कर 91.39 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 07 जुलाई,2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख