शेयर मंथन में खोजें

पटेल इंजीनियरिंग के संयुक्त उपक्रम को 1275 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

इंफ्रा सेक्टर की कंपनी पटेल इंजीनियरिंग को मध्य प्रदेश में ऑर्डर मिला है। पटेल इंजीनियरिंग को यह ऑर्डर उसकी जेवी (JV) यानी ज्वाइंट वेंचर के साथ मिला है। जेवी को 1275 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में कंपनी की हिस्सेदारी 446 करोड़ रुपये की है।

कंपनी 22 अगस्त को इस प्रोजेक्ट के लिए L-1 बिडर चुनी गई थी। कंपनी की जेनी को यह ऑर्डर मध्य प्रदेश जल निगम से मिला है। पटेल इंजीनियरिंग सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है जिसको हाइड्रोपावर और इरिगेशन (सिचाई) सेक्टर से कामों का अच्छा अनुभव है। कंपनी की जेवी में 35% की हिस्सेदारी है। इस प्रोजेक्ट को ईपीसी के तहत विकसित करना है । इसका मतलब इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा है। साथ ही टेस्टिंग, कमिशनिंग और ट्रायल रन और ऑपरेशन की भी जिम्मेदारी होगी। साथ ही प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद 10 साल तक रख-रखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी के ऊपर होगी। इस प्रोजेक्ट को टर्नकी (Turn Key) आधार पर पूरा किया जाना है। इसके तहत उज्जैन और इंदौर जिले के नर्मदा-गंभीर प्रोजेक्ट के लिए मल्टी विलेज वॉटर ड्रिंकिंग वॉटर सप्लाई मुहैया कराना है। इस प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा करना है।

(शेयर मंथन, 6 सितंबर 2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख