शेयर मंथन में खोजें

केरल स्टेट हाउसिंग बोर्ड से एनबीसीसी को ऑर्डर मिला

सरकारी कंपनी एनबीसीसी (NBCC) को केरल स्टेट हाउसिंग बोर्ड से 2000 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। एनबीसीसी ने केरल स्टेट हाउसिंग बोर्ड यानी केएसबीएच (KSBH) के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है।

इस समझौता पत्र के तहत 17.9 एकड़ जमीन का डेवलपमेंट करना है। यह जमीन मरीन ड्राइव कोच्चि के पास स्थित है। हालाकि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगने वाले समय पर फैसला नहीं हो पाया है। इससे पहले 4 सितंबर को कंपनी को सरकार से मुंबई के लोअर परेल स्थित मिंट कॉलोनी के रिनोवेशन और कंस्ट्रक्शन के लिए 20 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। इस प्रोजेक्ट में प्लानिंग,
डिजाइनिंग और उसे पूरा करने की जिम्मेदारी कंपनी के पास है। इसमें स्ट्रक्चरल और नॉन स्ट्रक्चरल मरम्मत शामिल है। इसके साथ हीं ट्रांजिट कैम्प के मरम्मत का भी काम शामिल है। कंपनी को यह ऑर्डर घरेलू कैटेगरी के तहत मिला है। यह एक डिपॉजिट वर्क बेसिस के आधार पर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट है। शुक्रवार को एनबीसीसी (NBCC) का शेयर 0.85% चढ़ कर 59.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 10 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख