शेयर मंथन में खोजें

सेबी ने लगाया 34 कंपनियों पर करीब 50 लाख रुपये का जुर्माना

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 34 कंपनियों पर करीब 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निवेशकों की शिकायतों का समाधान नहीं करने पर सेबी ने सख्ती दिखाते हुए 34 कंपनियों पर जुर्माना लगा दिया। सेबी ने 2015-16 की अप्रैल-सितंबर अवधि में 49.50 लाख रुपये की मौद्रिक जुर्माना लगाया है। जिसमें 25,000 रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक का जुर्माना शामिल है।
सेबी ने पिछले साल इसी अवधि में 40 कंपनियों पर करीब 66 लाख रुपये जुर्माना लगाया था।
सेबी ने सबसे अधिक 15-15 लाख रुपये का जुर्माना थापर एक्सपोटर्स और थापर इस्पात पर लगाया गया है साथ ही 20 से अधिक कंपनियों और उनके निदेशकों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। (शेयर मंथन 12 आक्टूबर 2015 )

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख