भारत फोर्ज के लाभ में 92% की कमी, शेयर गिरे
भारत फोर्ज के लाभ में 92% की कमी आयी है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 4.35 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 58.18 करोड़ रुपये था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 2.01 बजे कंपनी का शेयर भाव 8% की कमजोरी के साथ 72.10 रुपये पर था।