शेयर मंथन में खोजें

News

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

बुधवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 2.84% की मजबूती आयी। निक्केई में 1.74% और ताइवान वेटेड में 1.32% की बढ़त रही। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 3.37% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.73% की कमजोरी रही।

अल्फाजिओ इंडिया और एचओईसी के बीच 37 करोड़ का करार

अल्फाजिओ इंडिया और हिंदुस्तान ऑयल एक्स्पोलेरेशन कंपनी (एचओईसी) के बीच  37 करोड़ रुपये का एक करार हुआ है। कंपनी ने बीएसई को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि इस करार के तहत एचओईसी के लिए कंपनी असम में भूकंप संबंधित आंकड़ों (सेसमिक डाटा) को संग्रहित करेगी।

बीएसई आईटी सूचकांक में 9% से अधिक की कमजोरी

सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में आयी भारी गिरावट के साथ आईटी क्षेत्र के शेयरों में कमजोरी का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 1.10 बजे आईटी सूचकांक में 9% से अधिक की गिरावट है, जबकि सत्यम कंप्यूटर्स में 72% की कमजोरी है। सत्यम कंप्यूटर्स के चेयरमैन रामलिंग राजू के इस्तीफे की खबर आने के बाद न केवल सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में गिरावट बढ़ी, बल्कि शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गयी। इस समय सेंसेक्स में करीब 5.5% की कमजोरी है। एनआईआईटी में 14.4%, एपटेक में करीब 13% और एचसीएल में 12.2% की गिरावट है।

रियल्टी क्षेत्र में 13% से अधिक की गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में आयी गिरावट में रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक कमजोरी दिख रही है। बीएसई में दोपहर 1.04 बजे इसमें 13% से अधिक की कमजोरी है। इस समय इंडियाबुल्स रियल में 21.9%, एचडीआईएल में 17%, ऑर्बिट कॉर्पोरेशन में 16%, यूनिटेक में 12.5%, डीएलएफ में 12.4% और अंसल इन्फ्रा में 12%की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख