सुस्त हो गयी कंपनियों की आय में वृद्धि, फिर भी मोतीलाल ओसवाल को इन शेयरों से उम्मीद
घरेलू शेयर बाजार में लगातार गिरावट का क्रम बरकरार है। आज सोमवार (24 फरवरी) को भी प्रमुख सूचकांक भारी नुकसान में रहे। इस साल अब तक बाजार 5% से ज्यादा के घाटे में है। हालाँकि गिरावट के इस माहौल में भी कुछ अच्छे शेयर निवेशकों को अच्छी कमाई करा रहे हैं या आगे अच्छा प्रतिफल दे सकते हैं। ब्रोकरेज सेवाएँ देने वाली कंपनी मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने ऐसे ही कुछ शेयरों के बारे में बताया है।