महंगाई दर में गिरावट का रुख बरकरार
महंगाई दर में गिरावट का रुख बना हुआ है। 22 नवंबर को समाप्त हुए हफ्ते में महंगाई दर 8.4% पर आ गयी है। 15 नवंबर को समाप्त हुए हफ्ते यह दर 8.84% थी।
महंगाई दर में गिरावट का रुख बना हुआ है। 22 नवंबर को समाप्त हुए हफ्ते में महंगाई दर 8.4% पर आ गयी है। 15 नवंबर को समाप्त हुए हफ्ते यह दर 8.84% थी।
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री में नवंबर महीने में 37% की गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले साल नवंबर के 2,11,600 इकाइयों के मुकाबले कंपनी पिछले महीने 1,31,681 इकाइयां ही बेच सकी है।
बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े क्षेत्र के लिए जल्दी ही आर्थिक पैकेज की घोषणा किये जाने की संभावनाओं के बीच शेयर बाजारों में आज के कारोबार में इस क्षेत्र की कंपनियों में तेजी का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 12.25 बजे जीएमआर इन्फ्रा में 4.2%, बीएसईएल इन्फ्रा में 2.7% और रिलायंस इन्फ्रा में 1.6% की मजबूती है।