यूरोप-अमेरिका में मजबूती, एशिया में हरियाली
तीन दिग्गज ऑटो निर्माताओं फोर्ड, जनरल मोटर्स और क्रिसलर द्वारा कांग्रेस के सामने अपनी योजनाएं रखने की तैयारी के बीच फोर्ड के अध्यक्ष के इस बयान से अमेरिकी शेयर बाजारों को सांत्वना मिली कि उसके पास साल 2009 तक के लिए पर्याप्त नकदी है और हो सकता है कि उसे सरकारी सहायता की जरूरत न भी पड़े। दूसरी ओर जनरल इलेक्ट्रिक द्वारा लाभांश दिये जाने की उम्मीद की घोषणा ने भी बाजार को सहारा दिया।