यूरोप-अमेरिका गिरे, एशिया में भी लाली
नेशनल ब्यूरो ऑफ इकानॉमिक रिसर्च ने यह घोषणा कर सोमवार को अमेरिका के शेयर बाजारों को सकते में डाल दिया कि दिसंबर 2007 से ही अमेरिका मंदी के चपेट में है। बयान की वजह से न केवल पिछले पांच कारोबारी दिनों से चल रही डॉव जोंस की मजबूती का क्रम खत्म हुआ, बल्कि इसने यह संकेत भी दे दिया कि पिछले सप्ताह की मजबूती बाजार को स्थिरता की ओर नहीं ले जा रही थी।