शेयर मंथन में खोजें

News

आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 744 अंक उछला

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन भारतीय बाजार में जबरदस्त तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 744 अंक यानी 8.22% की शानदार बढ़त के साथ 9,788 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 189 अंक या 7% की उछाल के साथ 2886 पर बंद हुआ। आज की तेजी में सबसे ज्यादा योगदान धातु, तेल-गैस, बैंकिंग, ऑटो और आईटी क्षेत्रों का रहा। बीएसई में इन सभी क्षेत्रों के सूचकांक तकरीबन 6-10% की शानदार उछाल के साथ बंद हुए।

बिकवाली रुकना सबसे महत्वपूर्ण

शोमेश कुमार, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

अभी कुछ समय तो बिकवाली सौदे कटने का रुझान रहेगा। साथ ही मेरिल लिंच ने उभरते बाजारों (इमर्जिंग मार्केट) पर सकारात्मक रिपोर्ट दी है और इसमें भारत और चीन के चुनिंदा शेयरों के पक्ष में सलाह दी है, जिससे माहौल थोड़ा सुधरेगा।

सिंगापुर निफ्टी 200-225 अंक ऊपर

कल अमेरिकी बाजार में काफी उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार 2-2.5% की मजबूती रही, लेकिन आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख