शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) खरीदें : आनंद राठी

आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने सोमवार की तकनीकी रिपोर्ट में हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) में खरीदारी करने की सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर (884) के शेयर को 861 से 870 रुपये के बीच के भाव में खरीदें। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 901 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 848 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद शेयर का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।
वहीं बजाज कॉर्प (505) के शेयर को 490 से 495 रुपये के बीच का भाव मिलने पर खरीदने और इस सौदे में 514 का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 482 रुपये पर है। स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख