शेयर मंथन में खोजें

बाजार में हो चुकी हद से ज्यादा बिकवाली, मिल सकता है सहारा

इडेलवाइड सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने आज अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में लिखा है कि कल की गिरावट के बाद निफ्टी (Nifty) के चार्ट पर मोमेंटम इंडिकेटर आरएसआई हद से ज्यादा बिकवाली (ओवरसोल्ड) स्थिति में आ गया है।

साथ ही घंटेवार (आवरली) चार्ट पर आरएसआई अब सकारात्मक विलगाव (डाइवर्जेंस) दिखा रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि बाजार में गिरावट की मौजूदा चाल अपने अंतिम चरण में है। सोमवार को बाजार अपनी अच्छी शुरुआत के बावजूद ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका और अंत में निफ्टी 1.26% नुकसान के साथ 7600 के नीचे बंद हुआ। खास कर दोपहर बाद बिकवाली का दबाव तेज हो गया था।

इडेलवाइज की रिपोर्ट में कहा गया है कि उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स बाजार में चौतरफा बिकवाली के बावजूद 26.35% के स्तर पर सपाट रहा, क्योंकि जोखिम अब हल्का पड़ रहा है और सूचकांक अपने महत्वपूर्ण समर्थन स्तर के पास आ गया है। निफ्टी ने 9119 से से 7940 तक की शुरुआती गिरावट की बराबरी के लक्ष्य को 7540 के पास लगभग हासिल कर लिया है। संयोग से अगस्त 2014 में बनी एक तलहटी भी वहीं है। लिहाजा इडेलवाइज का मानना है कि इन स्तरों के पास खरीदारी उभरने की उम्मीद है।

हालाँकि साथ में यह भी कहा गया है कि मौजूदा गिरावट जुलाई 2014 के निचले स्तर 7422 तक भी जा सकती है, जहाँ सात महीनों से चल रही गिरावट पूरी हो सकती है। इडेलवाइज की सलाह है कि कारोबारी नये खरीदारी सौदे करने के लिए 7500 के आसपास गिरावट थमने और निफ्टी 21 घंटों के ईएमए (अभी 7685) के ऊपर लौटने का इंतजार करें। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख