शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी के लिए 7850 के बाद अगली बाधा 7940

इडेलवाइज सिक्योरिटीज ने आज अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी ने छोटी अवधि के लिए वापसी करने की पुष्टि कर दी है। मंगलवार की की जोरदार तेजी के बाद कल बुधवार को भी निफ्टी ने तेज अंतराल (गैप-अप) के साथ शुरुआत की और 130 अंक की बढ़त के साथ 7818 पर बंद हुआ। कल के कारोबार में निफ्टी 7780-7840 के दायरे में घूमता रहा। उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स 22 के निचले स्तर तक जाने के बाद 24.30 पर बंद हुआ। 
निफ्टी बीते दो सत्रों में लगभग 4% की उछाल दर्ज कर चुका है, जो तेजी के संवेग को दर्शाता है। अगस्त 2014 की तलहटी के पास मौजूद कई सहारों के करीब जोरदार खरीदारी उभरने से यह लगता है कि 7540 पर छोटी अवधि की एक तलहटी बन गयी है।
आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) ने 38 कारोबारी सत्रों के बाद ऊपरी शिखर बनाया है, जिससे तेजी की चाल का संकेत मिलता है। इडेलवाइज का आकलन है कि निफ्टी अगर 7850 के स्तर को पार करता है तो इसके बाद यह 7940 को छू सकता है, जहाँ बने एक अंतराल (गैप) पर इसे एक बाधा मिल सकती है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख