शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) बढ़ सकता है 8200 की ओर : इडेलवाइज

इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में उम्मीद जतायी है कि भारतीय बाजार में अभी सकारात्मक रुझान बना रहेगा। इसने कहा है कि छोटी अवधि का रुझान तेजी का है, क्योंकि निफ्टी (Nifty) अपने 21 दिनों के ईएमए (7928) और साथ ही 12 डीएमए (7785) के ऊपर बंद हुआ है। हालाँकि मोमेंटम ऑसिलेटर मिला-जुला व्यवहार कर रहे हैं और एक दायरे के अंदर ही बाजार सिमटे रहने का संकेत दे रहे हैं। इडेलवाइज ने कहा है कि निफ्टी ने 8000 के स्तर पर उल्टे हेड ऐंड शोल्डर की संरचना का आरंभिक लक्ष्य पा लिया है। आगे यह 8200 की ओर बढ़ सकता है, बशर्ते यह 12 डीएमए (अभी 7785) को न तोड़े।
हालाँकि दैनिक कैंडलस्टिक चार्ट पर शुक्रवार की कैंडल में एक लंबी ऊपरी छाया दिख रही है, जो ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव का संकेत करती है। लिहाजा नये हफ्ते के आरंभिक हिस्से में कुछ कमजोरी रह सकती है। पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर 8055 से 73 अंक नीचे आ कर बंद होने के बावजूद 1.05% बढ़त दर्ज करने में सफल रहा और 7981 पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) ने ब्याज दरें अभी नहीं बढ़ाने का जो फैसला लिया, उससे भारतीय बाजार ने एक तेज अंतराल (बुलिश गैप) के साथ शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत की थी और दोपहर तक ऊपर ही चढ़ता रहा था। यह तीन हफ्तों के ऊपरी स्तर पर चला गया, मगर 24 अगस्त के घबराहट वाले दिन के ऊपरी स्तर के पास जाते ही मुनाफावसूली या ताजा बिकवाली के दबाव ने दोपहर के बाद इसे नीचे ला दिया। उतार-चढ़ाव दिखाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स घट कर 18.30 पर आ गया। इडेलवाइज के मुताबिक ऐसा लगता है कि वायदा निपटान (एक्सपायरी) तक यह इसी तरह सुस्त रहेगा। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख