शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) का सहारा टूटने पर होगी आगे मंदी : इडेलवाइज

कल मंगलवार को बाजार में अचानक बड़ी गिरावट आ जाने के बाद इडेलवाइज का मानना है कि फिलहाल और ज्यादा मंदी की धारणा बनाने के लिए मध्यवर्ती सहारे का स्तर टूटने का इंतजार करना चाहिए। मंगलवार के कारोबार में आयी तीखी गिरावट के चलते निफ्टी 165 अंक या 2.07% के भारी नुकसान के साथ 7800 के कुछ ही ऊपर 7812 पर बंद हुआ है। अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में इडेलवाइज ने कहा है कि इस समय हमारा नजरिया तेज से उदासीन हो गया है और अगर निफ्टी 7755 के मध्यवर्ती सहारे को तोड़ दे तो धारणा मंदी की हो जायेगी। वहीं इस दौरान अब निफ्टी के लिए 8000 पर एक ऊपरी सीमा दिख रही है। 
कल यूरोपीय बाजारों के कमजोर खुलने के बाद भारतीय बाजार ने भी फिसलना शुरू कर दिया था। निफ्टी ने घंटेवार चार्ट पर 21 और 50 ईएमए के सहारों को और 21 दिनों के ईएमए (7922) को भी आसानी से तोड़ दिया। इसके दैनिक चार्ट पर बड़े आकार की एक मंद एनगल्फिंग / आउटसाइड बार वाली संरचना बनी है, जो बाजार के पलट कर मंद होने का संकेत देती है। हालाँकि दैनिक चार्ट पर मोमेंटम के संकेत मिला-जुला रुझान दे रहे हैं, मगर घंटेवार चार्ट पर ये मंद हो गये हैं और छोटी अवधि में कमजोरी का संकेत दे रहे हैं। इन बातों के आधार पर इडेलवाइज ने 7755 न टूटने तक उदासीन रहने और इसके टूट जाने पर मंदी की धारणा रखने की बात कही है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख