शेयर मंथन में खोजें

दायरे में अटका निफ्टी, क्या है छोटी अवधि का रुझान?

edelweiss logoइडेलवाइज सिक्योरिटीज ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि पिछले छह कारोबारी सत्रों से निफ्टी 8100 से 8250 के मोटे कारोबारी दायरे के अंदर अटक गया है।

सोमवार की कमजोरी के बाद कल मंगलवार को यह केवल 0.15% की गिरावट के साथ 8131 पर बंद हुआ था। कल यह सपाट खुला और दोपहर तक केवल 41 अंक के छोटे दायरे में रहा। दोपहर बाद यह 8100 के नीचे फिसला, लेकिन जल्दी ही वापस सँभल गया। इडेलवाइज का कहना है कि निफ्टी जब तक ज्यादा कारोबारी मात्रा के साथ 8100-8250 के इस दायरे को नहीं तोड़ता, तब तक इसे नयी दिशा नहीं मिलेगी।
कल उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स घट कर 18% पर रहा, जो कम जोखिम के वातावरण का संकेत है। घंटेवार मोमेंटम में नरमी का चक्र पूरा हो गया है और यह शून्य रेखा के पास है। वहीं दैनिक चार्ट पर इसकी स्थिति मिली-जुली है। इडेलवाइज की राय है कि जब तक निफ्टी 12 डीएमए (8037) के ऊपर बना हुआ है, तब तक छोटी अवधि का रुझान तेजी का है। इडेलवाइज ने उम्मीद जतायी है कि इस तेजी में निफ्टी 200 डीएमए को छूने के लिए 8380 की ओर बढ़ेगा। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख