शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

चौथी तिमाही में एस्कॉर्ट्स कुबोटा का मुनाफा 8 फीसदी घटा

ट्रैक्टर बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 8.3 फीसदी की गिरावट आई है। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का मुनाफा 202 करोड़ रुपये से घटकर 185 करोड़ रुपये रहा है।

चौथी तिमाही में लार्सन ऐंड टूब्रो का मुनाफा 10 फीसदी बढ़ा

देश की दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 10.1% की बढ़ोतरी हुई है। कंसो मुनाफा 3620.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 3986.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आय में भी 10.4% की वृद्धि देखी गई है। कंसो आय 52850.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 58335.2 करोड़ रुपये हो गया है।

कम बेस के कारण डॉ रेड्डीज का मुनाफा चौथी तिमाही में 9 गुना बढ़ा

चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज के मुनाफे में 9 गुना की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के 87.5 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले मौजूदा तिमाही में मुनाफा 959 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी के मुनाफे में 91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

अपोलो टायर का चौथी तिमाही में मुनाफा 278 फीसदी बढ़ा

टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी अपोलो टायर्स ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 113 करोड़ रुपये से बढ़कर 427 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के मुनाफे में 278 फीसदी की जबर्दस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख