शेयर मंथन में खोजें

सरला परफॉर्मेंस (Sarla Performance) : अमेरिका में नयी उत्पादन इकाई खोलेगी

सरला परफॉर्मेंस फाइबर्स लिमिटेड (Sarla Performance Fibres Ltd) जल्द ही अमेरिका में अपनी नयी उत्पादन इकाई खोलने जा रही है।

कंपनी अमेरिका के साऊथ कैरोलिना (South Carolina) में नयी उत्पादन इकाई का संचालन करेगी। जिससे वस्त्रों और साजो-सामान संबंधी सुविधाएँ मुहैया करायी जायेंगी। इस परियोजना का संचालन वित्तीय वर्ष 2013-2014 के दौरान शुरू हो जायेगा। 
कंपनी इस परियोजना में 13.8 मिलियन डॉलर निवेश करेगी। जिससे अमेरिकी राज्य में 100 नयी नौकरियों का सृजन होगा। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 175 रुपये तक नीचे चली गयी। दोपहर 2:40 बजे 2.29% के नुकसान के साथ 171 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2012) 
 
 

 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख