शेयर मंथन में खोजें

आरसीएफ (RCF) में विनिवेश को मंजूरी

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (Rashtriya Chemicals and Fertilizers Ltd) में विनिवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) की बैठक में आज यह निर्यण लिया गया। सीसीईए की बैठक के बाद आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार आरसीएफ में 12.5% हिस्सेदारी बेचेगी। इस विनिवेश से सरकार को करीब 360 करोड़ रुपये मिलेंगे। आरसीएफ में सरकार की हिस्सेदारी 92.5% है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 59 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि बाद में इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 3.50% के मजबूती के साथ 57.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख