शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने रत्नराज (Ratnaraj) से मिलाया हाथ

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties Ltd) ने रत्नराज ब्लेसिंग माइलस्टोन (Ratnaraj Blessing Milestone) कंपनी के साथ एक समझौता किया है।
इस प्रबंधन करार के तहत मुंबई के करी रोड़ स्थित एक निजी सोसाईटी का दोबारा विकास किया जायेगा। इसके साथ ही इस परियोजना की डिजाईनिंग, बिक्री और मार्केटिंग का का उत्तरदायित्व भी उठाया जायेगा। गौरतलब है कि यह गोदरेज समूह (Godrej Group) की सब्सीडिरी कंपनी है। यह परियोजना लगभग 120,000 स्कवैयर फीट क्षेत्र में फैली है और इस पर 2,3 और 4 बीएचके के आधुनिक रिहायशी अपार्टमेंट्स का निर्माण किया जायेगा। 
आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 0.91% के नुकसान के साथ यह 646.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख