शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा 13.9% बढ़ा

मुथूट फाइनेंस ने पिछले हफ्ते तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 13.9% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 मुनाफा 901.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1027.2 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 11.8% की वृद्धि देखने को मिली है। शुद्ध ब्याज आय 1704.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1905.47 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के कुल लोन कारोबार में 23% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं गोल्ड लोन में 22% की बढ़त देखने को मिली है।कंपनी के एयूएम यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट 23% बढ़ा है। रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) 6.27% से घटकर 5.86% के स्तर पर आ गया है। वहीं रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 18.32% से घटकर 18.09% के स्तर पर आ गया है। कंपनी का जीएनपीए यानी ग्रॉस एनपीए (GNPA) 4.01% से घटकर 3.62% हो गया है। वहीं शुद्ध एनपीए 3.59% से घटकर 3.23% रह गया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन बिना बदलाव के 10.88% पर बरकरार है। कंपनी सब्सिडियरी बेलस्टार माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड (Belstar Microfinance Limited) में 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। इसके अलावा Belstar के मौजूदा प्रोमोटर से 75 करोड़ रुपये में शेयर खरीदेगी। आपको बता दें कि मुथूट फाइनेंस भारत की गोल्ड लोन देने वाली सबसे बड़ी एनबीएफसी (NBFC) है। इसके अलावा कंपनी इंश्योरेंस, मनी ट्रांसफर और सोने के सिक्के भी बेचती है।  

(शेयर मंथन, 16 फरवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख