शेयर मंथन में खोजें

यूनिफाइड सेल्स की सप्लाई के लिए एमऐंडएम का फॉक्सवैगन के साथ करार

ऑटो सेक्टर की गिगगज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने Volkswagen के साथ करार का ऐलान किया है। एमऐंडएम ने यह करार अपने इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म 'INGLO' के लिए किया है। 

 इलेक्ट्रिक पार्ट्स, यूनिफाइड सेल्स की सप्लाई के लिए यह करार किया गया है। जर्मनी की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन की ओर से सप्लाई की जाने वाले कंपोनेंट से बिजली से चलवने वाली गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली बैचरी की लागत आधी हो जाएगी। कंपनी फॉक्सवैगन के कंपोनेंट से INGLO को लैस करेगी। इस करार के तहत कंपनी ई-मोबिलिटी में सहयोग के लिए भविष्य में संभावनाएं तलाशेगी। कंपनी की INGLO प्लैटफॉर्म पर 5 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की योजना है। वहीं दिसंबर 2024 से 5 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की योजना है। इसके अलावा 50 GWH वॉल्यूम की सप्लाई के लिए करार किया गया है। साथ ही भारत में कार बनाने के लिए पार्ट्स खरीदेगी। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक महिंद्रा भारत की पहली कंपनी होगी जो यूनिफाइड सेल कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल करेगी। ऑटो इंडेक्स के रिकॉर्ड स्तर पर होने के साथ कंपनी का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुच गया। कंपनी का शेयर 3.96% चढ़ कर 1835.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 फरवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख