शेयर मंथन में खोजें

क्रिसिल (CRISIL) का तीसरी तिमाही में मुनाफा 33% बढ़ा

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 33% बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 158 करोड़ रुपये से बढ़कर 210.1 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं कंपनी की आय में 11.6% की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी की आय 822.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 917.7 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 24.3% की बढ़ोतरी हुई है और यह 216.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 268.9 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का मार्जिन 26.3% से बढ़कर 29.3% हो गया है। वहीं कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा पिछले साल की तुलना में 13.4% बढ़ा है। मुनाफा 2768.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 3139.5 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंसोलिडेटेड आय में 11.6% की बढ़त देखने को मिली है। आय 2907.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 3246.4 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने पिछले साल में कुल 54 रुपये का डिविडेंड का ऐलान किया है। मौजूदा तिमाही में बोर्ड ने 28 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।
क्रिसिल का शेयर शुक्रवार को 0.39% चढ़ कर 4609.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 17 फरवरी 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख