शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक, हीरी मोटोकॉर्प खरीदें, एमऐंडएम फाइनेंशियल बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (20 सितंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) को खरीदने और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (M&M Financial) के शेयर को बेचने की सलाह दी है।

ऐक्सिस बैंक का पिछला बंद भाव 798 रुपये है। ब्रोकिंग फर्म ने आज 785-792 रुपये के दायरे में इसमें खरीदारी सौदे करने (लॉन्ग पोजीशन) की सलाह दी है। इस सौदे में 815 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 779 पर सख्त स्टॉप लॉस रखने के लिए कहा गया है।
रिलायंस सिक्योरिीज ने हीरो मोटोकॉर्प (पिछला बंद भाव 2704 रुपये) के शेयर में आज 2660-2680 रुपये के दायरे में खरीदारी करके 2780 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में कारोबारियों को 2640 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस रखना होगा।
वहीं महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (पिछला बंद 223 रुपये) में आज 226-229 रुपये के बीच बिकवाली करने के लिए कहा गया है। इसमें लक्ष्य 218 रुपये और स्टॉप लॉस 231 रुपये बताया गया है।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 20 सितंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख