शेयर मंथन में खोजें

सोना और कच्चा तेल बेचें, चांदी और कॉपर खरीदें : एचडीएफसी सिक्योरिटीज

 एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने शुक्रवार (29 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए कमोडिटी डेरिवेटिव (Commodity Derivatives) के ट्रेडिंग कॉल्स (trading calls) में सोना (Gold) और कच्चा तेल (Crude Oil) बेचने, जबकि चांदी (Silver) और कॉपर (COPPER) को खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने सोने को 57880 रुपये पर 57570 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 58120 रुपये पर रख सकते हैं। चांदी (70950) के लिए कंपनी ने सलाह दी है कि इसे 72040 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 70400 रुपये होगा।

क्रूड ऑयल के लिए ब्रोक्रेज हाउस का सुझाव है कि इसे 7660 रुपये में बेचें और 7570 रुपये का लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 7710 रुपये का है। कॉपर (721) को 729 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा है। इसमें स्टॉप लॉस का स्तर 717.80 752 रुपये का है।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 29 सितंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख