शेयर मंथन में खोजें

सोमवार, 24 जून के इंट्राडे सौदों के लिए अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) की सलाह

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी-करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने सोमवार (24 जून) के एकदिनी कारोबार के लिए चाँदी मिनी (Silver Mini) और कॉपर (Copper) को बेचने, जबकि क्रूड ऑयल (Crude Oil) को खरीदने की सलाह दी है।

अनुज गुप्ता ने चाँदी मिनी (91550-91600) के लिए सलाह दी है कि इसे 90680/90350 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 92200 रुपये होगा।

क्रूड ऑयल के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 6675-6680 रुपये के दायरे में खरीदें और 6765/6800 रुपये का लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 6605 रुपये का है। उन्होंने कॉपर (853-853.80) को 844/838 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने के लिए कहा है। इसमें स्टॉप लॉस का स्तर 857.50 रुपये का है। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख