शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin), एवरेडी (Eveready), गति (Gati) खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने अपनी मासिक तकनीकी रिपोर्ट में ल्युपिन (Lupin), एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) और गति (Gati) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।

इसने कहा है कि ल्युपिन का शेयर एक मजबूत चढ़ती पट्टी के अंदर चल रहा है, लिहाजा इसे 1990-2005 के दायरे में खरीदना चाहिए। इस सौदे में 2180 रुपये या इससे ऊपर के लक्ष्य बनते हैं, जबकि घाटा काटने का स्तर 1890 रुपये पर रखने की सलाह दी गयी है। आज सोमवार को सुबह के कारोबार में यह शेयर मजबूती के साथ 2050 रुपये से कुछ ऊपर चल रहा है। 

एवरेडी के चार्ट का विश्लेषण करते हुए इस रिपोर्ट में दिखाया गया है कि यह लंबी अवधि की चढ़ती पट्टी के अंदर बना हुआ है। इसकी यह पट्टी साल 2013 से ही चल रही है। इस शेयर में 263-267 के दायरे में खरीदारी करने की सलाह दी गयी है। इस सौदे का लक्ष्य 294 रुपये या इससे अधिक का है, जबकि घाटा काटने का स्तर 248 रुपये का। आज सुबह के कारोबार में यह शेयर लगभग 274 रुपये पर चल रहा है। 

गति के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस शेयर का मौजूदा भाव अभी पिछली बार के ठहराव (कंसोलिडेशन) के क्षेत्र को छू रहा है। इसने सलाह दी है कि यह शेयर 220-225 रुपये के दायरे में खरीदना चाहिए। इस सौदे में लक्ष्य 260 रुपये और इससे ऊपर के होंगे, जबकि घाटा काटने का स्तर 205 रुपये बताया गया है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!