शेयर मंथन में खोजें

एमऐंडएम फाइनेंशियल (M&M Financial) का लक्ष्य 298 रुपये : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपनी साप्ताहिक तकनीकी रिपोर्ट में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (M&M Financial) को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने इसे 250 से 257 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है।

इसका पिछला बंद भाव 263.10 रुपये का है। इस साप्ताहिक सौदे में 298.00 रुपये का लक्ष्य भाव बताया गया है और इसमें घाटा काटने का स्तर 236.00 रुपये पर रखने को कहा गया है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी 2015 में 339 रुपये के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद इस शेयर के भाव में एक सीधी गिरावट आयी थी। उसके बाद की गिरावटों में इसने 235 रुपये के पास एक आधार बनाया है, जहाँ कई सहारे हैं। पिछले हफ्ते इस शेयर का भाव लंबी अवधि की चढ़ती पट्टी (राइजिंग चैनल) के निचले छोर से वापस पलटा है। लिहाजा ब्रोकिंग फर्म का मानना है कि अभी इस शेयर में मध्यम अवधि के कारोबारियों के लिए खरीदारी का एक मौका है, जिसमें वे एक तीखी गिरावट के बाद आ रही वापस उछाल का फायदा उठा सकते हैं। (शेयर मंथन, 22 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख