शेयर मंथन में खोजें

साप्ताहिक सौदा : एनसीसी (NCC) का लक्ष्य 95 रुपये

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICIDirect) ने इस हफ्ते के लिए तकनीकी सौदे के रूप में एनसीसी (NCC) को खरीदारी के लिए चुना है। इसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एनसीसी का शेयर इस साल के अपने उच्चतम स्तर से नीचे आने के बाद फिर से तेजी का रुख दिखा रहा है। साप्ताहिक चार्ट पर यह बाधा की रेखा को तोड़ता दिख रहा है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट का मानना है कि इस शेयर को 84-86 रुपये के दायरे में खरीदना चाहिए। इसका पिछला बंद भाव 87.30 रुपये था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साप्ताहिक सौदे में 95 रुपये और इससे ऊपर का लक्ष्य बनता है। वहीं इसमें घाटा काटने का स्तर 78 रुपये रखने की सलाद दी गयी है, यानी खरीदारी करने के बाद अगर यह शेयर 78 के भी नीचे जाने लगे तो थोड़ा घाटा सह कर सौदा काट दिया जाये।
(स्पष्टीकरण : इस शेयर में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)
(शेयर मंथन, 27 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख