शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड और जी इंटरटेनमेंट खरीदें : आनंद राठी शेयर

आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने मंगलवार की तकनीकी रिपोर्ट में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) और जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) में खरीदारी करने की सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने अपनी दैनिक तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि अशोक लेलैंड (81) के शेयर को 78.50 से 79.50 रुपये के बीच के भाव में खरीदें। इस सौदे में ऊपर का लक्ष्य 83 रुपये है। दूसरी ओर घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 77 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद शेयर का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।
वहीं जी एंटरटेनमेंट (393) के शेयर को 384 से 388 रुपये के बीच का भाव मिलने पर खरीदने और इस सौदे में 402 का लक्ष्य रखने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 378 रुपये पर है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 28 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख