शेयर मंथन में खोजें

छोटी से मध्यम अवधि के लिए फिनोलेक्स और सेलेस्टियल पसंद

सिमी भौमिकतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने छोटी से मध्यम अवधि के लिए फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज (Finolex Industries) और सेलेस्टियल बायोलैब्स (Celestial Biolabs) में खरीदारी की सलाह दी है।

भौमिक ने कहा है कि फिनोलेक्स (314) को इन स्तरों पर खरीदना चाहिए और गिरावटों पर और ज्यादा जमा (एकम्युलेट) करना चाहिए। इसे छोटी से मध्यम अवधि यानी कुछ दिनों/हफ्तों से लेकर 3 महीने तक रखने की सलाह दी गयी है। इस शेयर के लिए 330, 344, 355, 360 और 380 रुपये तक के लक्ष्य बताये गये हैं। वहीं इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) बंद भाव के आधार पर 290 रुपये या 285 रुपये रखने की सलाह दी गयी है।
सेलेस्टियल बायोलैब्स (21) के बारे में भी उनकी सलाह है कि इन स्तरों पर खरीदना चाहिए और गिरावटों पर और ज्यादा जमा (एकम्युलेट) करना चाहिए। भौमिक के मुताबिक इसे 29, 36, 39 और यहाँ तक कि 45 रुपये तक के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 15 रुपये है, जो बंद भाव के आधार पर है।
ध्यान रखें कि यह सलाह छोटी सी मध्यम अवधि के कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख