शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) और आईडीबीआई (IDBI) खरीदें : आनंद राठी

Anand Rathi Securitiesआनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज बुधवार की तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी कल की हल्की गिरावट के बाद अगर फिर से 8250 पार करके इसके ऊपर टिका रहता है, तभी खरीदारी का रुझान फिर से बनेगा जिसमें यह 8300-8330 की ओर जा सकता है।

दूसरी ओर 8220 के नीचे बने रहने और 8200 से नीचे फिसलने पर मुनाफावसूली का दबाव इसे 8150 की ओर ले जा सकता है। तकनीकी सौदों के लिए आनंद राठी ने एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) और आईडीबीआई (IDBI) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।

- एलआईसी हाउसिंग (491.70) को 482-487 रुपये के बीच खरीदें
- इसका तकनीकी लक्ष्य 507 रुपये, घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 473 रुपये
- आईडीबीआई (86.25) को 83.50-84.50 रुपये के बीच खरीदें
- इस सौदे में 90 रुपये का लक्ष्य, घाटा काटने का स्तर 81.50 रुपये

ध्यान रखें कि यह ब्रोकिंग फर्म की यह सलाह तकनीकी आधार पर छोटी अवधि के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!