शेयर मंथन में खोजें

पीटीसी इंडिया (PTC India) के शेयर पर राजेश शर्मा की सलाह

मैंने पीटीसी इंडिया (PTC India) के 300 शेयर खरीद रखे हैं। इसमें लक्ष्य भाव कितना रखना चाहिए?
- विवेक कुमार, दिल्ली

राजेश शर्मा की सलाह :

rajesh sharma

इसमें निवेश बनाये रखें। छोटी अवधि और लंबी अवधि दोनों लिहाज से इस शेयर में घाटा काटने का स्तर 52 रुपये रखें। इसके लिए 53 रुपये के स्तर पर एक बड़ा सहारा है। हाल के दिनों में इसने बाजार की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया है।
इस समय बिजली क्षेत्र के लिए वित्तीय रूप से चुनौती भरा समय है, और बेहतर हालात की ओर जाने में इसे डेढ़-दो साल का समय लगेगा। अगर 75 रुपये या उसके आसपास के स्तर मिलें तो वहाँ इससे बाहर निकल जायें और किसी अन्य शेयर में वह पैसा लगायें। राजेश शर्मा, बाजार विश्लेषक (Rajesh Sharma, Market Analyst)

(शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2016)

जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें या sawal@sharemanthan.com पर अपने नाम, शहर, मोबाइल नंबर के साथ अपना सवाल भेजें:

आपके सवाल : जानकारों के जवाब

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!