शेयर मंथन में खोजें

एक्सपर्ट से जानिए सैजिलिटी इंडिया शेयरों में निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

आशीष मिश्रा जानना चाहते हैं कि उन्हें सैजिलिटी इंडिया के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी आईटी-इनेबल्ड सेवाओं और हेल्थकेयर सपोर्ट सॉल्यूशंस में काम करती है, और इसकी अधिकतर आमदनी अमेरिका से आती है। इसी वजह से इसका बिजनेस मॉडल आकर्षक होने के साथ-साथ कुछ भू-राजनीतिक जोखिमों से भी जुड़ा हुआ है। सैजिलिटी इंडिया को एक पोर्टफोलियो-लायक शेयर माना जा सकता है, बशर्ते निवेशक इसके ग्लोबल जोखिमों को स्वीकार करने के लिए तैयार हों। अगर कोई निवेशक लंबा नजरिया रखता है और अमेरिका-केंद्रित बिजनेस से जुड़े उतार-चढ़ाव समझता है, तो सैजिलिटी उसके लिए एक उपयुक्त विकल्प हो सकता है। लेकिन यह भी स्पष्ट है कि कंपनी के भविष्य पर एक अदृश्य तलवार लटकी है। अंतरराष्ट्रीय संबंधों और व्यापार नीतियों का प्रभाव, जिसका कोई भी विश्लेषक निश्चित अनुमान नहीं लगा सकता। 


(शेयर मंथन, 21 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख