शेयर मंथन में खोजें

क्या STCG और LTCG टैक्स में कटौती से भारतीय शेयर बाजार को मिलेगा बड़ा बूस्ट?

भारतीय शेयर बाजार को मजबूती देने और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने के लिए सरकार को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (STCG) और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स में राहत देने पर विचार करना चाहिए।

बाजार विशेषज्ञ विजय चोपड़ा का मानना है कि अगर वित्त मंत्री इन टैक्स दरों में कटौती करती हैं या अगले तीन से पांच वर्षों में इन्हें धीरे-धीरे कम करने का रोडमैप पेश करती हैं, तो यह बाजार के लिए सकारात्मक कदम हो सकता है। उनके मुताबिक, सरकार को शेयर बाजार को केवल टैक्स जुटाने का माध्यम मानने के बजाय निवेशकों का आधार बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। कोविड से पहले देश में करीब दो से तीन करोड़ निवेशक थे, जबकि अब इनकी संख्या लगभग 20 करोड़ तक पहुंच चुकी है। यदि निवेशकों की संख्या आगे दोगुनी होती है, तो इससे बाजार का आकार और गहराई दोनों बढ़ सकते हैं। विजय चोपड़ा का कहना है कि सरकार को टैक्स में मामूली कटौती के बजाय एक स्पष्ट दीर्घकालिक योजना पेश करनी चाहिए, जिससे निवेशकों को भविष्य को लेकर भरोसा मिले।

(शेयर मंथन, 04 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

  • वित्तीय स्वतंत्रता : जी लें जिंदगी अपनी शर्तों पर - निवेश मंथन (अगस्त 2026)

    वित्तीय स्वतंत्रता वह स्थिति है, जहाँ जीवन के बड़े फैसले नौकरी और अगली तनख्वाह की मजबूरी से तय न हों। पर वास्तव में भारत के अधिकांश लोगों की वित्तीय तैयारियाँ इतनी आधी-अधूरी हैं कि नियमित आय रुकते या घटते ही वे तंगी की हालत में आ जाते हैं या उनकी जीवन-शैली प्रभावित हो जाती है।

देश मंथन के आलेख