शेयर मंथन में खोजें

क्या विप्रो सेक्टर की गिरावट के बाद विप्रो में बन रहा है रिकवरी का मौका?

आईटी सेक्टर में पिछले कुछ समय से जारी कमजोरी के बीच बाजार विशेषज्ञ विजय चोपड़ा को विप्रो में रिकवरी की संभावना नजर आ रही है।

उन्होंने इस शेयर को दिवाली 2027 तक के निवेश के लिए अपनी पसंद में शामिल किया है। उनके मुताबिक, Wipro करीब 85-86 रुपये के स्तर पर उपलब्ध है और मौजूदा कीमत पर इसमें 20-25% तक की तेजी की संभावना है। उन्होंने कहा कि आईटी कंपनियों के कारोबार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रभाव को लेकर चिंताएं जरूर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इन कंपनियों का बिजनेस खत्म हो जाएगा। आईटी कंपनियों ने पहले ही कर्मचारियों की लागत कम करने और बेंच स्ट्रेंथ घटाने जैसे कई कदम उठाए हैं। इससे आने वाले समय में उनकी लागत और मुनाफे पर सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। तकनीकी नजरिए से भी विप्रो के चार्ट पर गोल्डन क्रॉसओवर का फॉर्मेशन बनता दिखाई दे रहा है। यदि यह पूरी तरह विकसित होता है, तो शेयर में 20-30% या इससे अधिक तेजी की संभावना बन सकती है। विशेषज्ञ का मानना है कि आईटी सेक्टर में पहले ही काफी गिरावट आ चुकी है और मजबूत कंपनियों में यहां से रिकवरी की गुंजाइश बन सकती है।

 

(शेयर मंथन, 04 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

  • वित्तीय स्वतंत्रता : जी लें जिंदगी अपनी शर्तों पर - निवेश मंथन (अगस्त 2026)

    वित्तीय स्वतंत्रता वह स्थिति है, जहाँ जीवन के बड़े फैसले नौकरी और अगली तनख्वाह की मजबूरी से तय न हों। पर वास्तव में भारत के अधिकांश लोगों की वित्तीय तैयारियाँ इतनी आधी-अधूरी हैं कि नियमित आय रुकते या घटते ही वे तंगी की हालत में आ जाते हैं या उनकी जीवन-शैली प्रभावित हो जाती है।

देश मंथन के आलेख