शेयर मंथन में खोजें

बैंकिंग क्षेत्र पर खास नजर

पशुपति सुब्रह्मण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज

आज यदि हम पिछले 4-5 कारोबारी सत्रों को देखें, तो भारतीय शेयर बाजारों में यहाँ की अंदरूनी वजहों पर कारोबार की निर्भरता बढ़ी है। यानी हम अमेरिकी शेयर बाजारों से ज्यादा संकेत नहीं ले रहे हैं। मुझे आज के बाजार में कोई सकारात्मक बात नहीं दिख रही। यह या तो कमजोर रहेगा या फिर सपाट रह सकता है।

पिछले कुछ समय से यह साफ-साफ दिख रहा है कि बाजारों में कारोबार की कोई खास मात्रा नहीं आ रही है। इस समय जो दौर चल रहा है, उसमें हमारे शेयर बाजारों को कारोबारियों का बाजार कहना बेहतर होगा। चाहे विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) हों या घरेलू संस्थागत निवेशक, मुझे किसी एक हिस्से का बाजार पर ऐसा दबदबा नहीं दिखता, जो बाजार को खास तरीके से प्रभावित कर सके। मेरे विचार से आने वाले समय में तिमाही और छमाही नतीजों में बैंकिंग क्षेत्र का अच्छा प्रदर्शन रह सकता है। इसलिए निवेशकों को मेरी सलाह यह है कि वे बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में निवेश करें, उनमें भी खास तौर से सरकारी बैंकों में।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख