शेयर मंथन में खोजें

विश्व बैंक ने चीन के विकास दर के अनुमान में कमी की

विश्व बैंक ने अगले साल के लिए चीन के विकास दर के अपने अनुमान में कमी कर दी है। उसका कहना है कि वैश्विक आर्थिक संकट के बावजूद साल 2009 में चीन की अर्थव्यवस्था में 7.5% की दर से वृद्धि दर्ज की जायेगी। ध्यान रहे कि कुछ महीने पहले विश्व बैंक ने चीन की अर्थव्यवस्था के 9.2% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया था। बैंक ने इस साल के चीन के विकास दर के अनुमान को भी 9.8% से घटा कर 9.4% कर दिया है। बैंक का मानना है कि अमेरिका, जापान और यूरोप की अर्थव्यवस्थाओं में आयी मंदी का असर निश्चित तौर पर चीन पर पड़ेगा। विश्लेषकों के विचार में यदि विश्व भर में लोगों की क्रय शक्ति पर असर पड़ेगा, तो निश्चय ही इन देशों में चीन द्वारा निर्यात की गयी वस्तुओं को खरीदने वालों की संख्या में कमी आयेगी। इसकी वजह से चीन में लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख